माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हत्या के बाद भारत के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बेगमपुल भारत माता चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान बायकॉट बांग्लादेश, हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो जैसे नारे गूंजते रहे।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर ने सवाल उठाया कि स्वयं को धर्मनिरपेक्ष बताने वाली शक्तियां और विश्वभर के मानवाधिकार मंच इस मुद्दे पर पूरी तरह मौन क्यों हैं। बांग्लादेश में हिंदू आबादी घटती जा रही है। 252 हिंदू पुलिस अधिकारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। हिंदू मंदिरों को निशाना बनाना, हिंदू लड़कियों के साथ क्रूरता की जा रही है। जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा। विभाग मंत्री निमेश वशिष्ठ ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश की आजादी में एक सहयोगी के रूप में कार्य किया लेकिन बांग्लादेश का एक कट्टरपंथी वर्ग हिंदुओं को लगातार निशाना बना रहा है। इस दौरान प्रांत धर्मप्रसार प्रमुख सुनील सिद्धू, विभाग संगठन मंत्री अनूप, विभाग संयोजिका मातृशक्ति रंजना वर्मा, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख अवनीत बंसल, महानगर उपाध्यक्ष हरवीर पाठक, महानगर मंत्री पवन कश्यप, महानगर संयोजक बंटी बजरंगी, आकाश प्रजापति मौजूद रहे।
मेरठ..कंवलजीत..हिन्दू युवक की हत्या को लेकर बंगलादेश के खिलाफ बेगमपुल चौराहे पर प्रदर्शन करते व