मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के एक गांव में गणेश शोभा यात्रा देकर मां के साथ लौट रहीं किशोरी को गांव के ही युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर कार से किशोरी का अपहरण कर लिया। महिला द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी और पत्नी गांव में निकाली गई शोभा यात्रा को देखकर घर लौंट रहीं थी। इस दौरान गांव निवासी युवक अमित चार दोस्तों के साथ मौके पर पहुंच गया। उसकी पुत्री को जबरन कार में खींच लिया। महिला ने शोर भी किया। आसपास के लोगों के पहुंचने तक आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमित व उसके चार दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक के मुताबिक तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द बरामद कर लिया जाएगा।