फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठोकर लगाकर रोका जा रहा कटान

विज्ञापन
3बी - फतेहपुर प्रेम में गंगातटबध को मजबुत करने के लिए चल रहे कार्य के लिए मंगाई गई बल्लियां आदि। (हस - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
ठोकर लगाकर रोका जा रहा कटान
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गांव फतेहपुर प्रेम के समीप गंगा का जलस्तर घटने से कटान अभी जारी है। इसे रोकने के लिए कार सेवक, भूरी वाले संत बाबा व नरेगा के श्रमिक गंगा किनारे ठोकर लगाकर रोकने के प्रयास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार के अनुसार मंगलवार को गंगा का डिस्चार्ज 57 हजार क्यूसेक चल रहा था। लगभग एक सप्ताह पूर्व गंगा का अचानक जलस्तर बढ़ गया था। इससे क्षेत्र के लोग चिंतित हो गए थे कि कहीं क्षेत्र में बाढ़ ना आ जाए, लेकिन गंगा का बढ़ा जलस्तर धीरे-धीरे आगे निकल गया। इसके बाद धीरे-धीरे गंगा का जलस्तर सामान्य हो गया। जलस्तर सामान्य होने पर क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम गांव व सिर्जोपुर के बीच हंसा पर दबखेड़ी के समीप गंगा ने अपना रुख तटबंध की तरफ कर लिया। इससे कटान शुरू हो गया। कार सेवा के प्रमुख संत बाबा कश्मीर सिंह बाबा सुख्खा सिंह व बाबा जगतार सिंह भूरी वालों के निर्देशन में गंगा के कटान को रोकने के लिए बल्लियों की ठोकर लगाने का कार्य कर रहे हैं। बाबा बूटा सिंह ने बताया गंगा के कटान को रोकने के लिए कार सेवा के माध्यम से तटबंध पर बल्लिया लगाकर नरेगा के श्रमिकों को साथ लेकर ठोकरों का निर्माण किया जा रहा है।

3ए - फतेहपुर प्रेम में गंगातटबध को मजबुत करने के लिए चल रहे कार्य के लिए मंगाई गई बल्लियां आदि। (हस्- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें