कांवड लेने के लिए जाते कांवडियों के साथ वाहन की ऊंचाई की पैमाईश करती पुलिस। (मवाना)
मवाना। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस कांवड़ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाकायदा पैमाइश कर निर्धारित ऊंचाई होने पर ही आगे जाने दिया।
मवाना क्षेत्र के शिव भक्त अंकित सैनी, निखिल सैनी, योगेश और गोपाल सैनी समेत सैनी समाज के कई लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हो रहे थे। यात्रा शुरू होने से पहले थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के ट्रैक्टर-ट्रॉली को फीते से नापने के निर्देश दिए। पुलिस टीम द्वारा जांच में जब ट्रैक्टर-ट्रॉली की लंबाई निर्धारित मानक 10 फीट के अनुसार सही पाई गई, तब जाकर पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों के जत्थे को यात्रा के लिए रवाना किया।