रजिस्ट्री कार्यालय के जनरेटर में लगी आग
- फोटो : SARDANA
तहसील के जनरेटर में आग लगी, रिकार्ड जलने से बचा
सरधना। कार्यालय उप निबंधक के जनरेटर में आग लगने से मंगलवार को अफरातफरी मच गई। पुलिस व फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे।
तहसील मुख्यालय परिसर स्थित कार्यालय उप निबंधक(रजिस्ट्री कार्यालय)पर मंगलवार दोपहर जनरेटर में आग लग गई। जनरेटर के पास में ही रिकार्ड रूम है। जिसमें आग की लपटे उस तक जा पहुंची वहां पर अफरातफरी मच गई। बैनामा करने आये लोग बाहर दौड़े, तो स्टाफ रिकार्ड बचाने में जुट गया। उधर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुन रहे डीएम व एसएसपी ने आग लगने की सूचना पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ पंकज कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौर को मौके पर भेजा। इस दौरान भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने आग बुझानी शुरू की। जिसके बाद एसडीएम, सीओ के कहने पर अन्य कर्मचारियों ने आग बुझाने में मदद की। इसी दौरान पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। एसडीएम व सीओ ने भी कमरे में रखे रिकार्ड को बाहर निकलवाया।