फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों के अवशेष सड़क किनारे पड़े होने पर हंगामा

विज्ञापन
2बी - गौवंश के अवशेष पडे होने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं से जानकारी कर - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
गोवंशों के अवशेष सड़क किनारे पड़े होने पर हंगामा
विज्ञापन

हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के रठोड़ा खुर्द के चौराहे के समीप गोवंश के अवशेष पड़े होने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उपजिलाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों का शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली की राठौड़ा खुर्द गांव के समीप कुछ गायों के अवशेष सड़क किनारे पड़े हैं। सूचना पर बजरंग दल के प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख आशु त्यागी कार्यकर्ताओं को लेकर मौके पर पहुंचे । आशु ने आरोप लगाया राठौड़ा खुर्द और कुन्हेड़ा गांव के लोग मृत गायों को सड़क के किनारे फेंक देते हैं। जिस कारण यहां दर्जनों गायों के अवशेष पड़े हैं तथा इन अवशेषों को कुत्ते तथा जंगली जानवर रोड पर लेकर आ जाते हैं। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। जानकारी पर थाना पुलिस और एसडीएम मवाना पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को दबवाने की मांग की। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। वहीं ग्राम प्रधानों को हिदायत दी कि अगर भविष्य में कोई ग्रामीण पशुओं के शवों को फैंककर जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वैभव सोनी, दिवाकर कौशिक, राहुल गोयल, बिंदर जोहल, हरविंदर छाबड़ा, मोहित गुर्जर व कार्तिक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें