फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कल होगी जंबो ओलंपियाड का होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में आठ फरवरी को ओलंपियाड परीक्षा महाकुंभ 2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। ओलंपियाड में उत्तीर्ण छात्राओं की दो माह का ट्यूशन शुल्क माफ किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी स्कूल के डायरेक्टर डॉ. राजीव भारद्वाज ने दी।
विज्ञापन

पल्लवपुरम स्थित एमएसबी कार्यालय में पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दुर्गेश पालीवाल ने बताया कि यह परीक्षा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होगी। डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि ओलंपियाड परीक्षा बहु विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। जिसमें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल रहेंगे। विभिन्न विद्यालयों से आने वाले छात्रों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि परीक्षा का परिणाम व पुरस्कार वितरण समारोह 8 मार्च 2026 को स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें