फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कपसाड़ और ज्वालागढ़ का मामला सदन में उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सरधना विधायक अतुल प्रधान ने सदन में कपसाड़ और ज्वालागढ़ कांड के साथ ही प्रदेश में हो रही अन्य आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

अतुल प्रधान ने विशेष रूप से जिले में हुई दो घटनाओं कपसाड़ में सुनीता जाटव और ज्वालागढ़ क्षेत्र में सोनू कश्यप हत्याकांड को सदन में उठाया। उन्होंने मांग की कि दोनों प्रकरणों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके। विधायक ने पीड़ित परिवारों की सुरक्षा और आर्थिक सहायता पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार का यह नैतिक और संवैधानिक दायित्व है कि पीड़ितों को न्याय दिलाए और उन्हें तत्काल आर्थिक मदद व सुरक्षा प्रदान करें। विधायक ने कहा कि जब तक पीड़ितों को न्याय और उचित सहायता नहीं मिल जाती, तब तक यह आवाज विधानसभा में लगातार उठाई जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें