फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को जूस में नशीला पदार्थ देकर कार व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर कार, नकदी लूटी
विज्ञापन

दौराला। नोएडा से देहरादून कार लेकर लौट रहे एक चालक को रास्ते में लिफ्ट लेकर बैठे बदमाशों ने जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया और कार, नकदी लूट ली। बुधवार सुबह नंगली गेट पर चालक बेहोशी हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

देहरादून निवासी नारायण निजी कार चलाते है। मंगलवार को नारायण देहरादून स्थित एक कंपनी के कर्मचारी को लेकर नोएडा छोड़ने आए थे। देर रात लौटते समय रास्ते में कुछ बदमाशों ने उनसे लिफ्ट ली। जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें धोखे से जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया। चालक के बेहोश होने पर बदमाशों ने नारायण से कार, नकदी और मोबाइल लूटकर उसे नंगली गांव के पास फैंक गए। सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नारायण को अस्पताल में भर्ती कराया। देररात तक उसे होश नहीं आ सका। थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि अभी चालक बेहोशी हालत में है। होश में आने के बाद ही जानकारी मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें