फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दरोगा के परिजनों ने निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वार्ड-44 शिवाजी रोड पर एक मोहल्ले में दरोगा के परिवार ने बखेड़ा कर दिया। दरोगा के परिजनों ने निर्माण कार्य रोक दिया। उन्होंने सरकारी निर्माण सामग्री को नाली में फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घंटों गहमागहमी होने पर स्थानीय पार्षद उत्तम सैनी के हस्तक्षेप के बाद सड़क का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि दरोगा के परिजनों ने सड़क का निर्माण कर रहे मजदूरों को काम करने से रोका। निर्माण रुकने पर मोहल्ले के लोगों ने दरोगा के परिवार का विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि दरोगा का परिवार गली में स्थित सरकारी शौचालय और आसपास की खाली जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। वह पहले भी निर्माण कार्य रुकवाते रहे हैं। वह झूठे मुकदमों में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी भी देते हैं। पार्षद ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया और सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें