फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटी बाइक व नकदी, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा(मेरठ)। पाथौली-बाडम रजवाहे की पटरी पर बुधवार शाम बदमाशों ने युवक से बाइक व हजारों की नकदी, मोबाइल लूट लिया। हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। मामले को लेकर रोहटा व सरूरपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। हालांकि बाद में मामला रोहटा थाने में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक संदीप पुत्र ओमपाल निवासी पाथौली बुधवार देर शाम बाइक से रोहटा जा रहा था। बाडम रजबहे की पटरी पर खेत के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे रोक लिया। बदमाशों ने संदीप से दस हजार की नकदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने 112 पर पुलिस को सूचित किया। जानकारी पर पहुंची रोहटा व सरूरपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर रोहटा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें