फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां महाकाली की प्रतिमा विसर्जित कर नम आंखों से दी विदाई

विज्ञापन
हस्तिनापुर में निकाली गई मां महाकाली प्रतिमा विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। न्यू फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय 25वें महाविशाल मां महाकाली पूजन महोत्सव का रविवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हो गया। विधिविधान से पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद मां महाकाली की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गंगा बैराज पर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ प्रतिमा का विसर्जन कर श्रद्धालुओं ने मां को नम आंखों से विदाई दी।

रविवार सुबह से ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और महाआरती संपन्न हुई। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ विसर्जन यात्रा रवाना हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते रहे और मां महाकाली के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


विसर्जन यात्रा गंगा बैराज पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां महाकाली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने भावुक होकर मां को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की।
विज्ञापन


महोत्सव के संयोजक राजू राय ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को विशेष स्वरूप दिया गया था। इस बार कोलकाता स्थित प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली शक्तिपीठ से पवित्र ज्योति और गंगासागर का पावन जल लाया गया था। नौ दिनों तक पूजा-अर्चना के साथ मां भगवती का जागरण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शनिवार देर रात तक भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हस्तिनापुर में निकाली गई मां महाकाली प्रतिमा विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें