फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नागर शैली में बने त्रिनेत्र धाम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
- साढ़े पांच फीट का कलश शिखर पर किया जाएगा स्थापित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बिजली बंबा स्थित द ग्रैंड डे सोसायटी में नागर शैली में त्रिनेत्र धाम मंदिर का निर्माण किया गया है। इस मंदिर में पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हो रहा है। मुख्य पुजारी आचार्य कौशल वत्स बताया कि गर्भगृह में देव विग्रह स्थापित होंगी। यह वर्गाकार कक्ष शिखर के नीचे बनाया गया है। भक्तों के बैठने के लिए मंडप भी बनाया गया है। साढ़े पांच फीट का कलश शिखर पर स्थापित किया जाएगा।
देव विग्रह जयपुर और उज्जैन से मंगवाए गए हैं। मंदिर से शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। अन्य कार्यक्रमों के साथ छह मई को प्राण प्रतिष्ठा होगी। कलश यात्रा में शिव-पार्वती, श्रीराम दरबार, देवी दुर्गा, लक्ष्मी नारायण, राधाकृष्ण, खाटू श्याम, शनि देव, भैरव बाबा, नवग्रह और हनुमान जी की मूर्तियों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद पूजन अनुष्ठान यजमानों की मौजूदगी में गंगा जल मिश्रित स्नान के साथ होगा। फिर मंडप प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन गणेश पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी स्थापना, कलश स्थापना के साथ जलाधिवास एवं पुष्पाधिवास कराया जाएगा। मंदिर में विशेष साज-सज्जा कर यज्ञशाला का निर्माण कराया जा रहा है। प्रतिदिन धार्मिक आयोजन होंगे। शाम को नित्य प्रति संकीर्तन व महाआरती होगी। शोभायात्रा के बाद शय्याधिवास कराया जाएगा। प्रतिष्ठा दिवस पर बुधवार को देव पूजन, महायज्ञ, महा शृंगार, कलश पूजन व शिखर स्थापना, पूर्णाहुति, महाआरती व प्रसाद का वितरण होगा।
-

नागर शैली की विशेषता
शिखर : यह मंदिर का सबसे ऊंचा और वक्रतापूर्ण भाग होता है जो गर्भगृह के ऊपर बनता है।

गर्भगृह : यह मुख्य देवता की मूर्ति वाला छोटा, वर्गाकार कक्ष है जो शिखर के नीचे स्थित होता है।
मंडप : गर्भगृह के सामने भक्तों के बैठने के लिए खंभों वाला सभागार
आमलक और कलश : शिखर के सबसे ऊपरी भाग में क्षैतिज खांचेदार डिस्क (आमलक) और उसके ऊपर कलश होता है।
पंचायतन शैली : मुख्य मंदिर के चारों कोनों पर चार उप-मंदिर होते हैं।
चबूतरा (जगती) : मंदिर का निर्माण एक ऊंचे मंच पर किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें