फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति देता रहा पहरा, चोर घर से ले गए नकदी-जेवरात

विज्ञापन
गांव ढिकौली में चोरी की घटना के बाद बिखरा पडा सामान। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव ढिकौली में परिवार के कुछ लोग पहरा दे रहे थे, जबकि कुछ सोए हुए थे। शनिवार की रात एक चोर घर में घुसा और सो रही महिला को बेहोश कर घर में रखे रुपये और जेवरात चोरी कर ले गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
इस समय चोरों के डर से गांव-गांव में ग्रामीणों द्वारा रात में जागकर पहरा दिया जा रहा है। ऐसे ही गांव ढिकौली में भी शनिवार की रात चोरों की दहशत के कारण पहरा दिया जा रहा था। इसी दौरान बेखौफ चोर सुभाष के घर में घुसा और वहां सो रही सुभाष की पत्नी सपना को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। चोर ने घर में रखे 9500 रुपये, मंगलसूत्र, अंगूठी, दो सोने के कड़े चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में सुभाष का छोटा भाई, बड़ा भाई व मां सोए हुए थे। जबकि सुभाष गांव में लोगों के साथ पहरा देने गया हुआ था। घर में आवाज सुनकर मां व अन्य की आंखें खुली तो पाया कि सपना बेहोश पड़ी हुई थी, सारा सामान फैला पड़ा था। तुरंत ही सपना को गांव के ही चिकित्सक को दिखाया गया। लगभग पांच घंटे बाद उसे होश आया। पुलिस गांव के सीसीटीवी खंगालने में लगी है।

गांव ढिकौली में चोरी की घटना के बाद बिखरा पडा सामान। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें