फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन न मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

मेरठ/कंकरखेड़ा। मऊखास में शनिवार को ग्रामीणों ने राशन न मिलने पर राशन डीलर के खिलाफ हंगामा कर दिया। लोगों ने राशन डीलर पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर मो. इखलाक पर मऊखास, खेड़की व नंगलामल की एजेंसी है। आरोप है कि राशन डीलर हर माह राशन वितरित करने में गड़बड़ी कर रहा है। समय पर राशन न मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को राशन डीलर के खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि वे डीलर की शिकायत डीएम से कर कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं राशन डीलर मो. इखलाक का कहना है कि इस बार राशन पर्याप्त नहीं मिला। इस कारण सभी ग्रामीणों को राशन नहीं बांटा जा सका। जल्द ही उन्हें भी राशन वितरित किया जाएगा। पूर्व डीलर पर सैकड़ों कुंतल राशन का कोटा जमा है। जो वितरित करने के लिए नहीं दे रहा है। उसकी शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस दौरान पप्पू, संजय, राजेंद्र, राजू, रिंकू, रुचिन, संदीप, नरेश, कल्लू, बिरजू, कृष्णा देवी, शारदा, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें