फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में दारुल उलूम के पास मकान ढहने से तीन की मौत, कई घायल

Sun, 03 Sep 2017 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
मकान ढहने से तीन की मौत
विज्ञापन
दारुल उलूम रोड पर एक जर्जर भवन की दीवार गिरने से सड़क से गुजर रहे मदरसा छात्र समेत छह लोग मलबे के नीचे दब गए। वहां जुटे लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें एक मदरसा छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर मोबाइल से वीडियो बना रहे लोगों पर पथराव भी किया। इसमें भी कई लोग मामूली रुप से चोटिल हुए हैं। 
विज्ञापन

  
दारुल उलूम रोड स्थित मदनी मस्जिद के सामने मुफ्ती-ए-आजम के पद पर रहे स्वर्गीय मुफ्ती अहमद सईद का मकान है। इसमें उनका नवासा बदर आलम परिवार के साथ रह रहा है। सड़क की ओर खड़ी दीवार पिछले लंबे समय से जर्जर हालत में थी। बरसात में जलभराव होने से आलम के मकान की दीवार लगातार कमजोर होती जा रही थी। शनिवार रात 11 बजे यह दीवार अचानक भरभरा गिर गई।  इस दौरान सड़क से गुजर रहे मदरसा छात्र समेत छह लोग मलबे में दब गए जबकि पास में गुल सन्नवर के होटल, हारुन गेस्ट हाउस, खालिद की टॉपी की दुकान समेत चार प्रतिष्ठानों के भवन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद वहां जमा भीड़ ने मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। काफी देर बाद पुलिस टीम, एसडीएम रामविलास यादव और सीओ सिद्धार्थ पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार में भी गिरा था मकान
अफसरों ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटवाने का काम शुरू किया। मलबे से निकाले घायलों को सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें मोहल्ला टपरी निवासी इश्तियाक का पुत्र असद (32), रफीक का पुत्र लईक (25) और मणिपुर निवासी मदरसा छात्र ओसामा (21) पुत्र अहसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। इनके अलावा मोहल्ला खानकाह निवासी मकबूल का पुत्र अनस, मोहल्ला टपरी निवासी नूर मोहम्मद का पुत्र जावेद और कय्यूम का पुत्र जिल्लू गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मदरसा छात्र ओसामा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया जबकि असद और लईक के शव को पुलिस ने पंचनामा भरकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बताया जाता है कि ओसामा हैदराबाद के किसी मदरसे में पढ़ रहा था। वह बकरीद की छुट्टी में देवबंद मदरसे में पढ़ रहे अपने भाई के पास आया हुआ था। घटना से गुस्साए लोगों ने सरकारी अस्पताल और घटनास्थल पर हंगामा भी किया। उन्हें एसडीएम और सीओ ने बमुश्किल समझाकर शांत किया। एसडीएम ने बताया कि हादसे के बाद सड़क से मलबा हटवाने का काम शुरू किया गया। रविवार सुबह तक रास्ता साफ करा दिया गया। उनका कहना था कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें