मवाना। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने अपनी मानव कल्याणकारी आशियाना मुहिम के तहत मिसाल पेश करते हुए मात्र एक ही दिन में जरूरतमंद परिवार को मकान बनाकर दिया।
गांव कौल निवासी बिजेंद्र अत्यंत गरीब परिवार से हैं और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपने आशियाने को लेकर परेशान थे। जब डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को बिजेंद्र की इस समस्या के बारे में पता चला तो वह एकजुट हुए और मात्र एक दिन में ही उनके मकान का निर्माण कार्य पूरा कर दिया। सेवादारों के इस निस्वार्थ सेवा कार्य और तत्परता को देखकर ग्रामीणों ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त की और पूज्य गुरुजी का तहे दिल से धन्यवाद दिया। इस सेवा कार्य में सुंदर सिंह, अजय, राजबीर, किरण सिंह, सतबीर, अरविंद, इंदुपाल, अमित, मोहित, अजीत, धर्मवीर, सुरेंद्र, इकबाल सिंह, रामप्रवेश, अजयसिंह, मुकेश, ज्ञानदेव सिंह व अन्य सेवादारों का योगदान रहा।