फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 30 दिसंबर से होगा हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..ऋषभ एकेडमी में क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाडियों को देने वाली टी-शर्ट दिखाते कोच
विज्ञापन
14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 30 दिसंबर से आईटीआई साकेत और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट मैदान में किया जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में सभी टीमों को रंगीन पोशाक वितरित की गईं।
विज्ञापन

आयोजन सचिव और क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि पिछले 13 साल से इस टूर्नामेंट का आयोजन अध्यक्ष विवेक कोहली की ओर से कराया जा रहा है। इस बार भी टूर्नामेंट होगा। इसमें सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये के साथ विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफियों सहित सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। सब जूनियर व जूनियर वर्ग में मैच होंगे।
इनके अलावा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व मैन ऑफ दी सिरीज समेत अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में सब जूनियर वर्ग में आईटीआई क्रिकेट एकेडमी ब्लू, आईटीआई किंग, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, गुरुतेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी, आरसीए, राजपूत वारियर्स अमृतसर, एसएएस क्रिकेट एकेडमी, मेरठ चैम्पियन क्रिकेट एकेडमी, एमपीएस क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद, ग्रीन फिल्ड क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर सहित अन्य टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पोशाक वितरित करने के दौरान व्यापारी नेता रजनीश कौशल, अरमान अंसारी, हिमांशु, पार्थ, हारिश, दिव्या, आदित्य, रिहान, अजय, विशाल, अवि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ..कंवलजीत..ऋषभ एकेडमी में क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाडियों को देने वाली टी-शर्ट दिखाते कोच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें