फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शांति और प्रेम के संदेश के साथ शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..क्रिसमस के उपलक्ष में लालकुर्ती स्थित सेंट जोजफ चर्च माता मरियम की याद में शोभा
विज्ञापन
संयुक्त मसीह कन्वेंशन कमेटी की ओर से शनिवार को शांति और प्रेम के संदेश के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सेंट जोसफ चर्च से यह शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें सबसे आगे स्टॉर और क्राॅस लेकर सिटी मैथोडिस्ट चर्च की टीम रही। उनके पीछे फादर, रैव्ह. और सिस्टर चल रही थीं। सेंट पॉल मैथोडिस्ट चर्च की टीम ने मदर मैरी और एलिजाबेथ की झांकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

सेंट जोंस की टीम ने फरिश्ते और चरवाहों की झांकी की प्रस्तुति देकर सभी को आनंदित कर दिया। सेंट जेम्स चर्च और सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च की झांकी भी मंत्रमुग्ध करने वाली रही। सेंट थॉमस चर्च से तीन मजूसी, मसीद गीतों को गाते चल रहे थे।
शोभायात्रा का आबूलेन, बेगमपुल, बच्चा पार्क सहित अन्य स्थानों पर स्वागत किया गया। बच्चा पार्क सेंट थॉमस चर्च पर यात्रा समाप्त हुई। रैव्ह. पारितोष नोयल, शशी कपूर, डेनियल मसीह, ललित स्टीफन, फिनी अब्राहम, मनीष मुखर्जी, दिनेश चंद्र, डेविड मसीह, अरविंद सहाय, एलफ्रेड कंफर्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें