चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों को रोकते सोम सेना के कार्यकर्ता।
- फोटो : SARDANA
कांवड़ पटरी पर नहीं चढ़ने दिए दर्जनों भारी वाहन
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग की गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। मगर प्रशासन द्वारा गंगनहर पटरी पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लगाई गई है। रविवार को संगीत सोम सेना के कार्यकर्ता पटरी पर पहुंच गए और दर्जनों बड़े वाहनों को गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर नहीं चढ़ने दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता वापस लौटे।
कार्यकर्ताओं के मुताबिक बड़े वाहनों की आवाजाही से मार्ग से गुजरने वाले बड़े वाहनों से कांवड़ियों के साथ घटना होने की संभावना अधिक होती है। कई बार शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया है। कार्यकर्ताआं ने चेतावनी दी अगर जल्द ही भारी वाहनों को आवागमन नहीं रोका गया तो वह प्रदर्शन करेंगे। वहीं एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने जल्द ही ऐसे वाहनों पर रोक लगाने का आश्वासन दिया है।