फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को सरल बनाते हैं गुरु : स्वामी ज्ञानानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा उत्सव में हुआ स्वामी ज्ञानानंद महाराज का अभिनंदन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में रविवार को श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गीता मनीषी एवं महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मनोज कुमार गोयल, अमर कांत गुप्ता, विनोद भारती, भाजपा पश्चिम कोषाध्यक्ष अमित गर्ग मूर्ति तथा पंकज पालीवाल ने गुरु से आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रवचन में ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा वास्तव में महर्षि वेदव्यास को समर्पित पर्व है। उन्होंने मानव समाज को वेद, पुराण और अन्य धर्मग्रंथों के माध्यम से अमूल्य ज्ञान प्रदान किया। इसी कारण इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु ही शास्त्रों के गूढ़ ज्ञान को सरल बनाकर जीवन को भी सरल बनाते हैं। यदि व्यक्ति गुरु के बताए सद्मार्ग पर चले तो उसका जीवन सफल और सार्थक हो जाता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सद्बुद्धि, सेवा भावना और आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें