फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिद्ध चक्र महामंडल विधान में अर्घ्य अर्पित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस के श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान के छठे दिन भगवान पार्श्वनाथ एवं भगवान शांतिनाथ की नित्य नियम पूजा एवं अभिषेक संपन्न हुआ। तीर्थंकर भगवान की शांतिधारा का सौभाग्य योगेश जैन, संयम जैन, वीरेंद्र कुमार जैन एवं राजीव जैन परिवार को प्राप्त हुआ। सोधर्म इंद्र नवीन जैन परिवार ने 262 अर्घ्य अर्पित किए। विधानाचार्य प्रमोद शास्त्री के निर्देशन में मूलनायक भगवान श्री चंद्र प्रभु के समक्ष विधान संपन्न हुआ। विधान में इंद्र-इंद्राणियों ने आचार्य सौरभ सागर महाराज के चरणों में गुरु भक्ति अर्पित करते हुए अर्घ्य समर्पित किए और धर्मलाभ प्राप्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें