एक युवक चोरी से शादी कर रहा था, लेकिन जब मंडप में उसकी प्रेमिका पहुंची तो हंगामा हो गया। इस दौरान दूल्हे के और भी कई राज खुल गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। जानिए इसके बाद क्या हुआ।
सहारनपुर के नानौता में आभा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में उस समय खलल पड़ गई जब दूल्हे की प्रेमिका अपने दो बच्चों सहित मंडप में पहुंच गई और हंगामा करते हुए शादी रुकवा दी। दूल्हे की पोल खुलने पर दुल्हन पक्ष ने भी शादी से इंकार करते हुए दूल्हे और उसके परिवार सहित करीब एक दर्जन लोगों को बंधक बना लिया।
सोमवार को नानौता क्षेत्र के गांव आभा में एक परिवार में थाना नागल क्षेत्र के गांव पनियाली कासिमपुर से अरूण पुत्र वेदपाल बारात लेकर आया था। बारात पहुंचने पर बरातियों का स्वागत बड़े धूमधाम से करते हुए नाश्ता कराया गया। इसके बाद शादी समारोह में गोरा की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी। उसी समय थाना कुतुबशेर के गांव भोगपुर निवासी एक महिला बदहवास हालत में दुल्हन पक्ष के घर पहुंची और दूल्हे को अपना प्रेमी और दो पुत्रियों का पिता बताते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से वह उसके साथ रह रही है और ये बच्चे उसी के हैं। यह सुनते ही दुल्हन पक्ष के लोग हक्के-बक्के रह गए। इसके बाद क्या हुआ आगे पढ़ें...