शादी में संरक्षित पशु का वध कर दावत करने वाले आरोपी परीक्षितगढ़ पुलिस की गिरफ्त में...........
मेरठ। किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव झव्वापुरी में निकाह की दावत में दूल्हे सुल्तान और उसके चाचा रज्जाक ने अपने ही घर के संरक्षित पशु का वध कर उसकी दावत दे दी। सूचना पर पुलिस मंगलवार को किठौर क्षेत्र के बागवाला में पहुंची। पुलिस ने समारोह से ही दूल्हे के सात परिजनों फारूख, नजाकत, अरशद, शाहरुख, रज्जाक, उस्मान, दूल्हे की चाची रज्जाक बीबी को गिरफ्तार कर लिया। सुल्तान भाग गया, उसका निकाह नहीं हो सका। पुलिस की इस कार्रवाई से शादी समारोह में भी भगदड़ मच गई। पुलिस दूल्हे और उसके चाचा रज्जाक की तलाश में है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि झव्वापुरी निवासी सुल्तान का मंगलवार को निकाह होना था। बरात किठौर थाना क्षेत्र के गांव बागवाला में गई थी। पुलिस को सूचना मिली कि उसके चाचा रज्जाक ने निकाह से पहले मंढे की दावत के लिए अपने ही घर में पाल रखे संरक्षित पशु का वध कर दिया। पुलिस ने घर पर जाकर जांच पड़ताल की तो भूसे से कुछ मीट बरामद हुआ। इसके बाद बरात में दबिश डालकर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तलाश की जा रही है।