संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड की इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा संपन्न हो गई। बोर्ड परीक्षा के समाप्त होने पर विद्यार्थी खुश नजर आए। केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने रंग गुलाल लगाकर होली खेलकर खुशी मनाई। अंग्रेजी की परीक्षा में 1113 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जबकि 401 अनुपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 24 फरवरी शुरू हुई थी। हाईस्कूल व इंटर में कुल 24388 विद्यार्थी पंजीकृत थे। बुधवार को अंतिम दिन दूसरी पाली में दोपहर सवा दो बजे से साढ़े पांच बजे तक इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 11514 विद्यार्थियों में 1113 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 401 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्र अमन, विशाल और तरूण ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा में सभी सवाल कोर्स से ही आए थे। प्रश्नपत्र को न तो कठिन कहा जा सकता और न ही आसान। उन्होंने अंग्रेजी विषय की अच्छी तैयारी की थी। उन्हें बेहतर अंक मिलने की पूरी उम्मीद है।
स