फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोल्डन ग्लेडिएटर की टीम तीन विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे गट्स एंड ग्लोरी कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को वत्स स्पोर्ट्स और गोल्डन ग्लेडिएटर के बीच मैच हुआ। इसमें गोल्डन ग्लेडिएटर की टीम ने तीन विकेट से जीत प्राप्त की।
टॉस जीतकर गोल्डन ग्लेडिएटर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वत्स स्पोर्ट्स की टीम ने 20 ओवर में 209 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से अंशुल ने 68 रन बनाए जबकि रोहित ने 53 रन की पारी खेली। गोल्डन ग्लेडिएटर की ओर से आदित्य सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन ग्लेडिएटर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19.4 ओवर में सात विकेट खोकर 212 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से कुलदीप त्यागी ने 66 रन बनाए जबकि उदय तोमर ने 65 रन की पारी खेली। वत्स स्पोर्ट्स की ओर से अमर ने तीन विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें