फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी की थी सोने की चेन, पुलिसकर्मियों की जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन खुलासे के दौरान नकली बरामद की। ये चेन दौराला ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल सहारन की थी। चेन बदलकर बरामदगी करने का आरोप कताई मिल चौकी प्रभारी रितुराज सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों पर है। एसएसपी को शिकायत करने पर मामले की जांच एएसपी अंतरिक्ष जैन कर रहे है।
विज्ञापन



तहरीर के अनुसार रोहटा रोड निवासी राहुल सहारन दौराला ब्लाॅक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। दो अप्रैल को राहुल अपने दोस्त की पार्टी में शामिल होने के लिए सुपरटेक पामग्रीन में आये थे। रास्ते में उनकी सोने की चेन, मोबाइल लूट लिया गया। इस मामले में पुलिस ने चोरी की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की। लगभग डेढ़ महीने बाद 18 मई को परतापुर के कताई मिल चौकी इंचार्ज ने शताब्दीनगर सेक्टर फोर बी निवासी युवक को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर रिठानी और फोर सी के दो और युवकों को हिरासत में लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने राहुल सहारन से लूटी गई सोने की चेन बरामद की।
आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने सोने की चेन की जगह पीली धातु की नकली चेन बरामद दिखाई। राहुल सहारन को इस बात की जानकारी लगी तो उसने एसएसपी शिकायत की। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने मंगलवार और बुद्धवार को परतापुर थाने में चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। मामले में कई और पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि मामले के जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें