एक युवती पर प्रेम का ऐसा भूत सवार हुआ, कि वह प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। जब प्रेमी के घरवाले नहीं माने तो युवती थाने में पहुंची और पुलिस से मदद मांगने लगी। इस दौरान युवती ने कहा कि उसे प्रेमी के साथ ही जीना- मरना है।
इसके बाद पुलिस ने युवती के घर वालों को थाने बुलाया, लेकिन युवती ने उनके साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। बाद में गांव के कुछ जिम्मेदार लोग युवती को युवक के घर ले गए, वहां उनकी शादी कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मामला सहारनपुर में थाना मिर्जापुर क्षेत्र का है। इस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका पता चलने पर घर वालों ने युवती को उसकी बहन के यहां सरसावा थाना क्षेत्र के किसी गांव में भेजा। सोमवार को युवती अपनी बहन के यहां से चुपचाप निकली और प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। युवक के घर वालों के मना करने पर युवती पुलिस से मदद मांगने के लिए थाना मिर्जापुर पहुंच गई। पुलिस ने युवती और युवक के परिजनों को थाने बुलाया। दोनों पक्षों ने युवती को काफी समझाया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। बाद में युवती को कुछ जिम्मेदार लोग युवक के गांव उसके घर पर ले गए।
यह भी पढ़ें: प्रेमिका बोली- साथ जीने-मरने की कमसें खाई थी, हत्यारोपी पिता-भाई को दिलाकर रहूंगी फांसी की सजा
उधर, थाना प्रभारी मिर्जापुर विरेश पाल गिरि ने कहा इस तरह का कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं है, जबकि शेरपुर पेलो के ग्राम प्रधान ने कहा लड़की और लड़का साथ है। जल्द ही उनकी शादी कराई जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/