फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पानी से भरी बाल्टी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 17 Mar 2020 06:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार को खेल खेल में डेढ़ साल के मासूम की पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई।  हालांकि परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
अंबहेटा थानाक्षेत्र के मोहल्ला झाबरी निवासी इरफान का डेढ़ साल का पुत्र अफ़वान मंगलवार को घर में खेल रहा था खेलते-खेलते अफवान बाथरूम में घुस गया। जहां पानी से भरी बाल्टी रखी थी। काफी देर बाद जब अफ़वान परिजनों को नजर नहीं आया तो उन्होंने अफवान की तलाश की। 

तलाशी के दौरान परिजनों को अफवाह बाल्टी में डूबा हुआ पाया। अफवान की हालत देखकर परिजनों के हाथ पांव फूल गए परिजन अफ़वान को तुरंत स्थानीय चिकित्सकों के यहां ले गए परंतु चिकित्सकों ने अफ़वान को मृत घोषित कर दिया। अफ़वान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें