फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का मामला: वीडियो कांफ्रेंसिंग पर आकाश-सचिन से एक साथ बात करती थी युवती

Mon, 14 Nov 2022 04:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में हत्या का मामला : युवती वीडियो कांफ्रेंसिंग पर आकाश और सचिन से एक साथ बात करती थी। इस मामले में कई बड़ी बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में प्रेम-प्रसंग में मुंडाली के नंगला कबूलपुर निवासी आकाश की हत्या में आरोपी ईशू और ईस्माइल को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि युवती वीडियो कांफ्रेंसिंग पर आकाश और सचिन से एक साथ बात करती थी। सचिन जब भी युवती को डांटता था तो आकाश उसे धमकाता था। इसके चलते सचिन ने युवती और अपने बीच से आकाश को हटाने का प्लान बनाया। इन तीनों ने आकाश की गला दबाकर हत्या कर गांव के ही शमशान घाट में गड्ढा खोदकर शव दबा दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पूठरी थाना जानी के निवासी हैं। नंगला कबूलपुर निवासी एक युवती उनके गांव में रिश्तेदार के यहां रहती थी। सचिन और युवती में प्रेम-प्रसंग हो गया था। युवती के रिश्तेदारों को जब पता चला तो उसे परिजनों के पास भेज दिया था। इसके बाद भी युवती और सचिन के बीच फोन पर बातें होती रहीं। वह कभी-कभी उसके गांव भी आ जाता था। इसी दौरान सचिन की दोस्ती युवती के गांव निवासी आकाश से हो गई थी। इसके बाद तीनों वीडियो कांफ्रेंस से बात करने लगे। बाद में युवती सचिन को कुछ नजरअंदाज करने लगी और आकाश के करीब आ गई। इससे सचिन नाखुश था।

युवती की जिद पर चुराया था सचिन का फोन
पुलिस के अनुसार प्रेम-प्रसंग के दौरान सचिन जब युवती से मिलने गया तो उसने उसका फोन मांग लिया। सचिन ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने आकाश से सचिन का वही फोन दिलाने को कहा। दो महीने पहले आकाश ने सचिन को शराब पिलाकर उसका फोन चोरी कर युवती को दे दिया था। इसका पता चलने पर सचिन युवती को डांटने लगा। आकाश युवती का पक्ष लेते हुए अक्सर सचिन को धमकाता था। इस बात से नाराज सचिन ने आकाश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सरधना में दूषित पानी का कहर जारी, हैजा फैलने से चार की मौत, सैकड़ों बीमार, मजबूरी में घर छोड़ रहे लोग
विज्ञापन


श्मशान घाट में पहले ही खोद लिया था गड्ढा
तय किए गए प्लान के तहत चार नवंबर को आकाश को मिलने के लिए बुलाया गया। इससे पहले ही आरोपियों ने गांव के ही शमशान घाट में गड्ढा खोदकर तैयार कर लिया था। बागपत बाइपास चौराहे से आरोपी आकाश को बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को गड्ढे में यहां गड्ढे में दबा दिया।

यह भी पढ़ें: उपचुनाव: गुर्जरों को साधने के लिए RLD ने चला दांव, हार की हैट्रिक के बाद खतौली पिच पर मदन भैया की जोर-आजमाइश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें