मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय रहदरा के शिक्षको के साथ विद्यालय की छात्राएं
माछरा। ब्लॉक माछरा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रहदरा की छात्राओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत थाना परीक्षितगढ़ का भ्रमण कराया गया। उपनिरीक्षक आरती यादव ने छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 के अभियान के तहत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102, 108 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
दरोगा आरती यादव ने छात्राओं को गुड टच की जानकारी दी तथा थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्रों के संचालन और उपयोगिता के बारे में बताया। इसके अलावा बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध आदि के बारे में जागरुक किया। प्रधानाचार्य अक्षय शर्मा और भावना वशिष्ठ आदि भी छात्राओं के साथ रहे।