फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने थाने का किया शैक्षिक भ्रमण

विज्ञापन
मवाना थाने में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को जागरूक करती महिला पुलिस स्रोत संवा
विज्ञापन
मवाना। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत मवाना थाने का शैक्षिक भ्रमण किया। थाना प्रभारी और महिला हेल्प डेस्क प्रभारी ने छात्राओं को थाने से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

वार्डन पूनम शर्मा के नेतृत्व में छात्राएं थाने पहुंची। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने छात्राओं को थाने में मुकदमा दर्ज करने, रजिस्टर का रख रखाव, माल खाने की देखरेख समेत थाने पर होने वाली प्रक्रियों को समझाया, साथ ही बताया कि किसी भी मामले में यदि किसी व्यक्ति को थाने लाया जाता है तो मानवाधिकार के नियमों के तहत उसे रखा जाता है। मिशन शक्ति प्रभारी दरोगा रेणु देवी ने महिला हेल्प डेस्क से संबंधित जानकारी छात्राओं को दी। छात्राओं ने अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका थाना प्रभारी और मिशन शक्ति प्रभारी ने जवाब देकर छात्राओं की जिज्ञासा को शांत किया। इस दौरान दरोगा प्रीति शर्मा, राखी, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें