फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने पेपर बैग बनाकर प्रदूषण नियंत्रण का दिया संदेश

विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर पेपर बैग बनाने में प्रतिभाग 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के उपलक्ष में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए पेपर बैग बनाओ गतिविधि में भाग लिया।
विज्ञापन

छात्राओं ने रंग-बिरंगे, आकर्षक और पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल पेपर बैग तैयार कर उन्हें प्रयोग में लाने व प्लास्टिक के बने बैग का उपयोग न करने का संदेश दिया। छात्राओं द्वारा पेपर बैग, रंग-बिरंगे पेपर व अखबार के माध्यम से बनाए। पेपर बैग के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि प्लास्टिक से बने बैग पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। यह वन्य जीवों को अत्यधिक नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उनकी मृत्यु का कारण बनते हैं। एक प्लास्टिक बैग को विघटित होने में सैकड़ों साल लगते हैं। इस दौरान वे मिट्टी और जलस्रोतों को दूषित करते हैं। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए हम सब मिलकर अपना योगदान देंगे और हम हमारे आसपास होने वाले प्रदूषण को रोकने का प्रयास करेंगे। विद्यालय प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने छात्राओं की इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में जिम्मेदारी, रचनात्मकता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें