आरोपी लापता, मोबाइल फोन एक दिन पहले से ही बंद
पुलिस जांच ने अधिकारियों को भी उलझा दिया है। आरोपी रुस्तम की तलाश में पुलिस ने उसके गांव खानपुरा में दबिश दी, लेकिन न तो रुस्तम ही पुलिस को मिला और न ही परिवार का अन्य कोई सदस्य ही मिला। पूरा परिवार घर का ताला लगाकर लापता बताया जा रहा है। पुलिस को उलझा दिया है रुस्तम के मोबाइल फोन ने। राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करने वाले रुस्तम का मोबाइल फोन सोमवार से ही बंद बताया जा रहा है, जबकि मेहरुना के परिजनों के मुताबिक हत्या मंगलवार को हुई है। रुस्तम के बंद मोबाइल फोन से आशंका जताई जा रही है कि रुस्तम ने या तो पहले से ही मेहरुना की हत्या का षड्यंत्र तैयार कर लिया था और एक दिन पहले से ही अपना फोन बंद कर दिया। उसके बाद रुस्तम अपने परिजनों को लेकर फरार हो गया। अथवा पूरी वारदात की कहानी कुछ और ही है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मेहरुना की हत्या के समय को लेकर बड़ा संशय बना हुआ है। परिजन हत्या मंगलवार किसी समय की बता रहे हैं, जबकि शव को देखने से वारदात पुरानी लग रही है। साथ ही आरोपी रुस्तम भी नहीं मिल रहा है, उसका मोबाइल फोन एक दिन पहले से ही बंद आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मेहरुना को सल्फास भी दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका सही पता चल सकेगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/