कस्बे में चर्चा है कि दूसरे समुदाय का युवक युवती को परेशान करता था। उसे लगातार ब्लैकमेल भी कर रहा था। युवक ने युवती की धोखे से अश्लील वीडियो भी बना ली थी। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। कई बार इस बात को लेकर युवक और युवती में कहासुनी भी हुई थी। युवती के रिश्ता होने के बाद से वह और अधिक परेशान कर रहा था। इसको लेकर युवती परेशान चली आ रही थी।
सीडीआर की होगी जांच
एसओ इंचौली पंकज शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा कि घटना किस समय की है। युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। अश्लील वीडियो की बात सामने आयी थी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
ये सवाल मांग रहे जवाब
युवती ने रात आठ बजे सुसाइड किया तो परिजनों ने सुबह क्यों सूचना दी, सुबह के समय बाॅडी अकड़ी नहीं थी लगता था जैसे अभी मौत हुई है। युवती के गले पर भी निशान मिले हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/