फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल का ब्योरा नहीं देने प श्रीराम लीला कमेटी के महामंत्री को निष्कासित किया

विज्ञापन
भगवान श्रीरामलीला कमैटी प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। भगवान श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने कमेटी के महामंत्री पर तीन वर्ष से 1.47 लाख रुपये का ब्योरा नहीं देने आदि सहित कई आरोप लगाते हुए महामंत्री पद से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने रामलीला मैदान में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कई बार महामंत्री से उक्त धनराशि कमेटी को देने और वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन महामंत्री हठधर्मिता करते हुए बैठक में उपस्थित नहीं हुए और न ही कमेटी से कोई वार्ता की। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महामंत्री रामलीला कमेटी की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं।
महामंत्री बिना अध्यक्ष एवं कमेटी के नए सदस्य बनाने का काम कर कमेटी के संविधान के नियमों के खिलाफ काम कर रहे हैं। कमेटी के महत्वपूर्ण कागजों को अपने पास रखे हुए हैं। जिससे कमेटी के अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिससे कमेटी में आक्रोश उत्पन्न हुआ। इस पर कमेटी ने निर्णय लिया कि महामंत्री द्वारा कमेटी की छवि खराब करने, कमेटी के विरुद्ध कार्य करने, धनराशि का ब्योरा नहीं देने के आरोप में महामंत्री पद से हटाते हुए कमेटी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

बैठक में रामलीला मंचन पार्टी तय करने, शिव बरात, राम बरात पर कमेटी के सामने चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया। किराएदारों से शेष किराया जमा कराने, किराया वृद्धि करने, नए निर्माण व बचे निर्माण को पूरा करने आदि के प्रस्ताव पारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें