फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर शुभम सैनी के नाम से होगा द्वार व मार्ग का नाम : डॉ. सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेजर के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मेजर शुभम सैनी के नाम से गांव घसौली में स्मृति द्वार, प्रतिमा लगवाने और मुरलीपुर-जंगेठी मार्ग का नाम उनके नाम पर कराया जाएगा। इसके कराने के लिए जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। मेजर शुभम सैनी का हमारे बीच से जाना बड़ी क्षति है। देश के जवानों के साथ सरकार खड़ी है।
रविवार को मेजर शुभम सैनी के सरस्वती विहार स्थित आवास पर पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना देते समय उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम मेजर परिवार के साथ हैं। पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई और पूर्व कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि कम उम्र में मेजर बनना शुभम की बड़ी उपलब्धि रही। समय से पहले ही मेजर हमारे बीच से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि देहरादून-चकराता मार्ग पर 17 जनवरी को खाई में कार गिरने से मेजर शुभम सैनी की मृत्यु हो गई थी। सोमवार को इनके आवास पर हुई श्रद्धांजलि सभा में भी काफी लोग पहुंचने वाले हैं। इस अवसर पर मेजर के पिता सत्येन्द्र सैनी, तुषार सैनी, रवि भारत चिकारा, कपिल शर्मा, अनिल तोमर आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें