फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों के टीकाकरण के लिए रैली निकाली

विज्ञापन
सरधना। जीरो डोज इम्प्लीमेंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बच्चों के टीकाकरण
विज्ञापन
सरधना। जीरो डोज इम्प्लीमेंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत गावी पीसीआई इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से टीका मित्र रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


टीका मित्र रैली होली चौक, गोमती नगर, सरधना से निकाली गई। संचालन कोऑर्डिनेटर शबाना खातून ने किया। रैली का उद्घाटन चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी, कासिम अंसारी एवं खालिद अंसारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। शाहवेज अंसारी ने कहा कि यदि एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित रह जाता है तो यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बन जाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि किसी भी भ्रम या लापरवाही में न पड़ें और समय पर बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे वह 11 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम में क्लस्टर कोऑर्डिनेटर आबिद सलमानी, राशन डीलर रईस अहमद, हाजी अबरार, आशा कार्यकर्ता विमलेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें