फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फल विक्रेता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने शराब पीने का आदी और कर्जदार बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के जयदेवी नगर में बृहस्पतिवार रात आठ बजे फल विक्रेता मनोज (31) का शव घर में पंखे पर फंदे से लटका मिला। मृतक के भतीजे दीपक ने शव देख कर शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जयदेवी नगर निवासी मनोज फल का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार रात वह अपने कमरे में मौजूद था। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो भतीजे ने कमरे में गया। यहां उसने देखा कि चाचा मनोज का शव लटका हुआ है। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही नौचंदी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी था। साथ ही उस पर कर्ज भी था। परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। एसपी सिटी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
-

बदलाव:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें