फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक ने अपने ही घर में लगाई आग, पुलिस के साथ की हाथापाई

Mon, 25 Sep 2017 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
पूर्व सैनिक ने अपने ही घर में लगाई आग
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में बिनौली रोड से सटी शिव विहार कॉलोनी में एक भूतपूर्व सैनिक ने शराब के नशे में अपने ही घर में आग लगा ली। इस दौरान पत्नी और दो बच्चों ने घर से भाग कर जान बचाई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। बाद में पुलिस फौजी को कोतवाली ले जाने लगी तो उसने पुलिस के साथ भी हाथापाई की। सख्ती कर पुलिस उसे जीप में बैठाकर कोतवाली ले गई। अमरपाल पुत्र ईश्वर सिंह सिरसली गांव का रहने वाला है। फौज से रिटायर होने पर वह शिव विहार कॉलोनी में मकान बनाकर पत्नी सीमा और दो बच्चों के साथ रह रहा है। रविवार को दोपहर के समय उसने अत्यधिक शराब पी ली और पत्नी से भिड़ गया और कहा कि मैं घर में आग लगाऊंगा। यह कहते-कहते उसने घर में मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। इस दौरान उसकी पत्नी दोनों बच्चों को साथ लेकर भाग निकली और फौजी बाहरी कमरे में मुख्य द्वार का गेट बंद कर गाली देता रहा। मकान में उठे धुएं को देखकर कॉलोनी के काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी। एक घंटे तक मकान में आग जलती रही, लेकिन किसी मोहल्ले वाले ने वहां तक जाने की हिम्मत नहीं जुटाई, क्योंकि जो भी जाता पूर्व सैनिक उसे गालियां दे देता। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने साहस जुटाया और कुंडी खुलवाकर स्वयं आग बुझाने का काम किया। इस दौरान मोहल्ले के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। 

पुलिस से बोला, मेरा सामान, मैं इसे जलाऊंगा
बड़ौत। घटना के बाद पुलिस पहुंची तो पुलिस को भी बुरा भला और कहा मेरा सामान है मै इसे जलाऊंगा। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक घर का सारा समान आग की भेंट चढ़ चुका था। बाद में पुलिस फौजी को अपने साथ ले जाने लगी तो वह पुलिस से भिड़ गया और हाथापाई करने लगा। पुलिस ने सख्ती कर उसे जबरदस्ती जीप में बैठाया और कोतवाली ले आई। वहां पुलिस ने उसे घटना के बारे में जानकारी ली और विवाद के बारे में भी उससे काफी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें