फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral : दुकानदार की अश्लील हरकत, बच्चियों पर रखता बुरी नजर

Mon, 25 Sep 2017 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
आरोपी दुकानदार
विज्ञापन
मेरठ में किशोरी से अश्लील हरकत करते एक दुकानदार का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। चर्चा है कि यह वीडियो लिसाड़ी गेट इलाके की है। इस मामले में इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट और साइबर सेल जांच कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली के मुताबिक वीडियो देखने के बाद करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ की गई है। सोशल साइट पर वीडियो के साथ यह भी लिखा गया कि यह लिसाड़ी गेट का एक परचून दुकानदार है। जो दुकान पर आने वाली बच्चियों से अश्लील हरकत करता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। 

पढ़ें : सुहागरात... पति के बजाय कमरे में घुसा दूसरा व्यक्ति, जबरन किया दुष्कर्म

शनिवार शाम तक इस दुकानदार का अश्लील हरकत करने का वीडियो शहर में वायरल हो गया। वीडियो की जानकारी लगते ही एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने इसकी जांच पड़ताल शुरू करा दी। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर ने कई जगहों पर इसकी जानकारी की। लेकिन देर रात तक पुष्टि नहीं हुई। इंस्पेक्टर का कहना है कि दुकानदार की तलाश चल रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें