फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा खादर में नहीं हुई पैमाइश बैरंग लौटी वन विभाग की टीम

Sun, 22 Jun 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। राजस्व टीम के नहीं पहुंचने से गंगा खादर की भूमि की पैमाइश नहीं हो सकी। वन विभाग की टीम को बिना पैमाइश किए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नांगलसोती के गंगा खादर में किसानों, वन विभाग और राजस्व विभाग की सैकड़ों बीघा भूमि है। भूमाफिया यहां वन विभाग और राजस्व विभाग की सैकड़ों बीघा भूमि पर कब्जा कर फसल उगा रहे हैं। खादर के किसान भूरा ने इसकी शिकायत वन विभाग और राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी। सर्वे के बाद पैमाइश शनिवार को होनी थी। शनिवार को राजगढ़ रेंज के डिप्टी रेंजर राम मुसाफिर यादव, वन दरोगा योगेश कुमार टीम को लेकर गंगा खादर क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद भी राजस्व विभाग की टीम पैमाइश कराने के लिए मौके पर नहीं पहुंची। संयुक्त नंबर होने के कारण वन विभाग भूमि की पैमाइश नहीं कर सकी, जिसके चलते वन विभाग की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें