वृक्षारोपण करती वन विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में वन विभाग द्वारा मंगलवार को एक कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लक्ष्य से वन विभाग की टीम ने 55 मिनट में 30 प्रजातियों के 360 पौधों का वृक्षारोपण किया। इस दौरान विटनेस और वन विभाग के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद थे। वहीं मुख्य वन संरक्षक और डीएफओ लगातार टीम को निर्देशित करते रहे।
बता दें कि गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम हस्तिनापुर स्थित राजकीय पशुधन कृषि क्षेत्र की भूमि पर हुआ है, जिसमें गिनीज बुक के विटनेस व वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक एन के जानू और जिला वन अधिकारी आदिति शर्मा मौजूद थे।
बताया गया कि यह प्रतियोगिता मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू की गई। वृक्षारोपण के लिए 15 टीमें लगाई गई। एक टीम में दो व्यक्ति शामिल हैं। खास बात यह है कि कार्यक्रम स्थल की ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग: जज्बा ऐसा... हर कोई करेगा सलाम, परिवार से ज्यादा समाज और ड्यूटी को दी तवज्जो
वहीं डीएफओ आदिति शर्मा और मुख्य वन संरक्षक लगातार टीमों को निर्देशित कर रहे। साथ ही टीम को बताते रहे कि जल्दबाजी में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
वन विभाग की टीम ने 10:37 बजे तक आधे से ज्यादा वृक्षारोपण का कार्य समाप्त कर लिया था। इसके बाद टीम ने 55 मिनट में ही 30 प्रजातियों के 360 पौधों का वृक्षारोपण कर दिया। कार्यक्रम स्थल के लगभग पांच मीटर की दूरी तक किसी भी अन्य व्यक्ति की एंट्री पर रोक लगाई गई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/