फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वन विभाग ने की कांबिंग, तेंदुआ का नहीं मिला सुराग

Mon, 19 Jan 2026 10:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने घंटो सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई
विज्ञापन

रविवार को अगवानपुर के जंगल में पुलिस के वाहन के सामने आया था तेंदुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। सोमवार की रात अगवानपुर मार्ग पर तेंदुआ पुलिस वाहन के सामने आ गया था। पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मंगलवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन सुराग नहीं मिल सका। किसानों व आस पास के ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
सोमवार की रात पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान अगवानपुर मार्ग स्थित आम के बाग के समीप पहुंची वाहन के सामने तेंदुआ आ गया था। वाहन की हेडलाइट की रोशनी पड़ने पर तेंदुआ भाग गया था। इसकी वीडियो वायरल हो गई थी। थाना पुलिस की सूचना पर मंगलवार को वन की टीम मौके पर पहुंची। टीम मे वन दरोगा आकाश, अनुज भंडारी, संजय चौहान, जितेंद्र, बीटी प्रभारी दिनेश ने तेंदुए की तलाश में कांबिग की, लेकिन तेंदुए को कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

तेंदुआ दिखने से आसपास के गांवों में दहशत है। ग्रामीणों को डर है कि खेतों में जाने पर तेंदुआ हमला न कर दे।
इस संबध में वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार संजवाण ने बताया कि जांच के दौरान तेंदुआ होने के साक्ष्य नहीं मिले है। यदि तेंदुआ दोबारा दिखाई देता है तो वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन


6 माह पहले भी दिखाई दिया था तेंदुआ
25 अगस्त सन् 2025 को गांव शिवपुरी निवासी नरेंद्र भाटी कार से जा रहे थे।जैसे ही वह नारंगपुर शिवपुरी मार्ग के समीप पहुंचे तो खेत में बनी समाधी पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया था। जिसकी कार सवार लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी। वन विभाग तेंदुआ को पकड़ने में नाकाम रहा। लोगों का मानना है कि यह तेंदुआ वही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें