फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का मर्डर, साजिश खतरनाक

Tue, 21 Feb 2017 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
युवक को मार डाला
विज्ञापन
पहले चाय-नाश्ता से खातिरदारी की, फिर ठेके से शराब लेकर जंगल में पहुंचकर जमकर शराब पिलाई। पूरी तरह से नशे में चूर करने के बाद हत्यारों ने बेरहमी से आदिल का सिर पत्थरों के वार से कुचल डाला। फिर भी संतोष नहीं हुआ तो तब तक गला घोंटते रहे, जब तक आदिल निढाल होकर लुढ़क नहीं गया। 
विज्ञापन


ग्राम मिर्जापुर निवासी आदिल को उसका विकासनगर के ग्राम कुंजा ग्रांट में रिश्ता तय होना मौत का कारण बन गया। जिसके साथ वह अपने जिंदगी के ख्वाब संजो रहा है वही उसे मौत की मंजिल तक पहुंचाएगी।
उत्तराखंड के विकासनगर के गांव कुंजा ग्रांट की जिस युवती से उसका रिश्ता तय हुआ उसने ही उसकी मौत भी तय कर दी। पुलिस के अनुसार आदिल की मंगेतर ने आदिल को अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी अफरोज के साथ आदिल की मौत का पूरा षड्यंत्र रचा। उसके बाद प्रेमी अफरोज को भेजा आदिल की हत्या करने के लिए।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस पूछताछ में अफरोज और उसके साथियों ने बताया

प्रेम कहानी
पुलिस के अनुसार अफरोज अपने मामा साकिर और साथी मारुफ के साथ आदिल की हत्या की पूरी तैयारी करके मोटरसाइकिल पर 18 फरवरी को मिर्जापुर पहुंचा। चूंकि अफरोज का गांव में पहले से ही अपनी रिश्तेदारियों में आना जाना था, इसलिए आदिल उन्हें अच्छी तरह से न सिर्फ पहचानता था, बल्कि आपसी मेलजोल भी था। गांव में पहुंचने पर अफरोज एवं उसके साथियों को आदिल गांव की सड़क पर ही मिल गया। पहले सभी ने मिलकर गांव में ही चाय-नाश्ता किया। फिर जंगल में जाकर शराब पीने का प्लान बनाया।

गांव की एक दुकान से सोडे की बोतलें लीं और बाइक से ही जंगल की ओर निकल गए। पुलिस पूछताछ में अफरोज और उसके साथियों ने बताया कि शिवालिक क्षेत्र में ग्राम सफीपुर क्षेत्र में खोल के पास बैठकर सभी ने शराब पी। उन्होंने खुद तो थोड़ी शराब पी, आदिल को काफी शराब पिला दी, जिससे वह नशे में पूरी तरह से डूब गया। अफरोज ने बताया कि सबसे पहले उसने ही पास पड़े एक नुकीले पत्थर को उठाकर आदिल के सिर पर पीछे से जोरदार प्रहार किया। जिससे आदिल चीखते हुए गिर पड़ा। उसके बाद तीनों ने ही पत्थर उठाकर उसके सिर और मुंह पर मारने शुरू कर दिए। उसका गला भी घोंटा जिससे जल्दी ही आदिल मर जाए। आदिल को मारने के बाद उसे खोल में धक्का दे दिया और वहां से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

18 फरवरी की रात को ही कर दी थी हत्या

शादी से पहले ही मर्डर
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि आरोपी 18 फरवरी को अपने साथ आदिल को ले गए। आरोपियों ने उसी दिन शाम को आदिल को जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया।

गांव से ही लीं शराब की बोतलें
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आदिल के साथ गांव की एक दुकान से ही शराब और सोडा की बोतलें लीं। पुलिस और परिजनों ने आदिल के गायब होने के बारे में दुकान पर पहुंचकर पता किया तो वहां मौजूद लोगों ने आदिल को तीन लोगों के साथ जाने की बात कही।

बाइक ने पकड़वा दिया आरोपियों को
पुलिस ने बताया कि गांव में पूछताछ की गई तो लोगों ने बताया कि आदिल जिन लोगों के साथ बाइक पर गया, उस बाइक पर स्पोर्ट्स लिखा हुआ था, जो पहले भी कई बार गांव में देखी गई थी। उससे ही आरोपियों के बारे में जानकारी हुई और पुलिस ने तीनों आरोपियों को 20 फरवरी की सुबह उनके गांव कुंजा ग्रांट से दबोच लिया।

14 मार्च को होनी थी शादी
पुलिस ने बताया कि आदिल का कुंजा ग्रांट की एक युवती से शादी तय हो चुकी थी। 19 को ही आदिल को अपनी मंगेतर की पसंद का शादी का जोड़ा लेने के लिए जाना था जबकि उसकी शादी 14 मार्च की तय हो चुकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें