फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दौराला गन्ना परिषद के चेयरमैन पर रिपोर्ट दर्ज

मेरठ------चेयरमैन रविंद्र अहलावत द्वारा दौराला निवासी पीडित विवेक पर पिस्टल से वार कर घायल कर दिया - फोटो : LAWARD
दौराला गन्ना परिषद् के चेयरमैन पर रिपोर्ट दर्ज

दौराला। दौराला गन्ना परिषद के चेयरमैन पर दौराला कस्बे के एक युवक ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक चेयरमैन के पिस्टल के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

दौराला निवासी विवेक ने बताया कि वह मंगलवार को मोदीपुरम से दौराला जा रहा था। इस दौरान दौराला गन्ना परिषद के चेयरमैन रविंद्र उसे रास्ते में मिल गया और किसी काम से मेरठ जाने की बात कहते हुए उसे साथ ले गया। वहां दोनों ने एक होटल पर खाना खाया, जहां बिल देने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि वापस लौटने के दौरान टोल प्लाजा के पास रविंद्र ने विवेक के सिर पर वार कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी रविंद्र भाग निकला। पीड़ित ने दौराला थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने तहरीर पर आरोपी रविंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर के मुताबिक तहरीर के आधार पर चेयरमैन रविंद्र पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, उसके पिस्टल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next
AU ऐप में पढ़ें