प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर में लगी आग
बिजनौर जनपद के गांव सद्दोबेर के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को उस समय भगदड़ मचा गया जब रसोई घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसडीएम धामपुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरक्षण किया। बताया गया कि रसोइयां बच्चों को लिए मिड-डे मील बना रही था कि तभी रसोई घर में आग लग गई। इस हादसे में चार महिलाएं बुरी तरह से जल गई हैं। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं।
डॉ. के अनुसार चारों महिलाओं की हालत ज्यादा गंभीर है। फिलहाल इलाज चल रहा है, वहीं दूसरी और प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों से पूछताछ चल रही हैं। एसडीएम के साथ पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सिलेंडर आज ही लीक हुआ या फिर पिछले कई दिनों से लीक हो रहा था।