फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रवण कुमार नाटक के मंचन से गूंजा श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। श्रीराम लीला कमेटी द्वारा आयोजित वार्षिक श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव का रविवार को नगर के रामलीला मैदान में भव्य आयोजन हुआ। धार्मिक वातावरण में विधिविधान से मुख्य अतिथि सूर्यदेव त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उत्सव में श्रीराम तलैया मंदिर के श्री रामा मंडल के कलाकारों ने पौराणिक प्रसंग श्रवण कुमार का प्रभावशाली मंचन किया। भावपूर्ण अभिनय और संवाद अदायगी ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। मंचन के दौरान लगातार तालियां गूंजती रहीं। आयोजन में करण गोस्वामी, संजीव गुप्ता, मनमोहन त्यागी, दीपक शर्मा, देवेंद्र बागड़ी, करण आनंद, डॉ. सुन्दर, आलोक जैन, उमा त्यागी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रामलीला कमेटी की ओर से डॉ. देवेंद्र बंसल, संयोजक शरद त्यागी, मलखान सैनी, मूलचंद सैनी, अजय त्यागी, मंत्री प्रदीप कुमार मित्तल, सुशील, सिद्धार्थ कंसल व अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। संचालन अधिवक्ता वीरेंद्र सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें