- वेस्ट एंड रोड, बुढ़ाना गेट और पीएल शर्मा रोड स्थित मंदिरों में हुए कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के सभी हनुमान मंदिरों में बड़ा मंगलवार का पर्व मनाया गया। मंदिरों में हनुमान जी को चोला चढ़ाकर उनका पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बजरंग बली का गुणगान किया। हनुमान जी को सवामनी का भोग लगाया गया।
मुख्य आयोजन वेस्ट एंड रोड, बुढ़ाना गेट, पीएल शर्मा रोड स्थित हनुमान मंदिरों में हुए। वेस्ट एंड रोड सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ में महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महेंद्र दास महाराज ने हनुमान जी को चोला चढ़ाया। हवन में महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने मंत्रोच्चारण किया। यजमान विशाल गर्ग, हर्षित गुप्ता, सचिन कंसल, रंजीत रहे। बाद में भंडारा हुआ। शाम को मंदिर में आरती की गई। इस अवसर पर देवेंद्र, राजेश, विशाल, रंजीत, राजीव, कपिल, ममता, दर्पण रहे।
उधर, पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह अभिषेक पंडित कैलाश दत्त शर्मा और पंडित विवेक दत्त शर्मा ने किया। हनुमान जी का फूलों से शृंगार हुआ। मंदिर को भी सुंदर ढंग से सजाया गया। हनुमान जी को चोला चढ़ाया। पूजन का सौभाग्य महापौर हरिकांत अहलूवालिया और शिवम अहलूवालिया को प्राप्त हुआ। हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इस अवसर पर कपिल अग्रवाल, मुकुल मित्तल, ईश्वर चंद्र, राकेश शर्मा, मनोज, प्रशांत कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।