फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को संस्कृत में शोध प्रविधियों के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को संस्कृत विभाग, भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ और रिसर्च डेवलपमेंट सेल ने विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्य वक्ता डीएवी कॉलेज, बुलंदशहर के प्रभात कुमार रहे। उन्होंने संस्कृत में शोध प्रविधियों का स्वरूप एवं महत्त्व विषय पर छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

प्रभात कुमार ने संस्कृत शिक्षण और शोध की पारंपरिक और नवीन विधियों की जानकारी दी। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग से संस्कृत शोध को नया आयाम देने की तकनीक भी बताई। वक्ता ने साहित्यिक चोरी के स्वरूप पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन उपासना सिंह ने किया। अनुराधा मलिक और शिक्षिकाओं दिव्या, स्वीटी, अंजलि ने सहयोग दिया। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के मार्गदर्शन में कई छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें